बरेली। परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने सोमवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। संगठन के शहर सचिव कैलाश ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन एक माह से जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन के कई सदस्य शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में दिल्ली भी पहुंचे हैं। बरेली के कार्यकर्ता भी इस मांग का समर्थन कर रहे है। पीलीभीत में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन : पीलीभीत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन भी पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।। जंतर-मंतर पर धरने को लेकर आशा वर्कर्स ने दिया ज्ञापन : बरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। पेपर लीक, शिक्षा व्यवरथा में भ्रष्टाचार और आंदोलनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पिछले एक महीने से छात्र-युवा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं। कई छात्र-युवा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने दमनात्मक कार्रवाई की, जिसकी कड़ी निंदा की जाती है। ज्ञापन में केंद्रीया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करने, नई शिक्षा नीति-2020 वापस ले पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने तथा सभी छात्रों को सरती, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।।
बरेली से कपिल यादव
