छह साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी काे पुलिस ने मुठभेड़ मे गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली

बरेली। इज्ज्तनगर मे छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिवा काे पुलिस ने मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ घटना घटने के 24 घंटे के अंदर हुई। हांलाकि मुठभेड़ के दौरान पुलिस और आरोपित फायरिग हुई। वही पुलिस की कार्रवाई मे आराेपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया है। गौरतलब है कि आरोपी ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बुटीक के पास छोड़कर भाग गया था। जिसके बाद लोगों ने नैनीताल हाईवे पर जाम लगाकर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की थी। मासूम दुष्कर्म के आरोपित और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मे पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की। आरोपित और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ केंद्रीय विद्यालय के पास रोड नंबर सात पर हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित ने टीम पर फायर झोंका। जिसके बाद पुलिस ने जवाब फायरिंग की। जिसमें दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर इलाज के लिए भर्ती कराया है। लोगों के जाम लगाने के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए 24 घंटे की बात कही थी। वही घटना घटने के 24 घंटे के अंदर पुलिस व आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अफसरों ने इस मामले मे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया था। मामले मे पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पूर्व मामले में लोगों ने जाम लगाकर अपना आक्रोश जताया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ातल शुरू कर दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *