Breaking News

चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज में 13 वां वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

नागल /सहारनपुर- कस्बे की अग्रणी शिक्षण संस्था चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज में 13 वा वार्षिक उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव चौधरी रजनीश नौसरान, प्राचार्य अमिता चौहान व महेंद्र सिंह नौसरान ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए संस्था सचिव चौ० रजनीश नौसरान ने कहा कि स्टूडेंट किसी भी देश के भविष्य की नींव होते है जो देश मे बड़ा योगदान देते है उन्होंने सभी से आगामी परीक्षा में उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य श्रीमती डॉ० अमिता चौहान ने छात्र छात्राओं को परीक्षा सम्बन्धी जरूरी टिप्स देते हुए सभी आगन्तुको का आभार जताया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनसब अली परवेज, सुनील चौधरी, अजय अग्रवाल,अशोक रोहिला व एसडी गौतम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मिडडी कटारिया एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह नौसरान व संचालन पूरन सिंह ने किया।
इस दौरान नकुल शर्मा, मो० इकरार, दलीप कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, विपिन कुमार, अजय कुमार, अभिरुचि, प्रीति त्यागी, एकता, शक्ति सिंह, दीपांशु, अमित कुमार, अंकुल कुमार समेत कॉलेज स्टाफ के साथ विशाखा, मेघा, शालिनी गौतम, वैशाली, तन्नू, दिव्या, कीर्ति, टीना राणा, मुस्कान त्यागी, मनीषा सैनी व भावना समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *