बरेली- जिलाधिकारी नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर एवं उप नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार टीकाकरण के क्रम में आज दिनाँक 24 दिसम्बर 2021,शुक्रवार को सिविल लाइंस प्रखंड द्वारा आयोजित टीकाकरण महाअभियान के चौथे चरण का आरंभ श्री दिनेश यादव डिवीजनल वार्डन एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री मानस पंत के संयुक्त प्रयास से आज वार्डन पोस्ट कटघर द्वारा गैलेक्सी पैलेस रामपुर रोड पर पोस्ट वार्डन श्री असद जैदी एवं डिप्टी पोस्ट वार्डन अतीक अहमद सहयोग से संचालित किया गया।जिसका शुभारंभ माननीय अपर जिला अधिकारी महोदय द्वारा आदरणीय उप नियंत्रक श्री राकेश कुमार मिश्र एवं चीफ वार्डन श्री राजीव शर्मा की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। उक्त कैंप में बाइल की कमी एवं स्टाफ के विलंब से पहुंचने के कारण 110 लोगों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक उप नियंत्रक आदरणीय श्री प्रमोद डागर व डिप्टी चीफ वार्डन श्री दिनेश कटियार भी उपस्थित थे। टीकाकरण कार्य में पूर्ण सहयोग करने में बालों में डॉक्टर सरताज हुसैन, नासिर अली,उबैश अहमद, आकिब मिर्जा वाहिद विशाल गुप्ता फजल अहमद मेघा मुन्नी देवी आदि रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
