आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला हुई आयोजित

सहारनपुर:- पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी निर्वाचन राजेश कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखाओ के प्रभारी तथा प्रत्येक थाने दो-दो आरक्षी उपस्थित रहे, प्रशिक्षण में सभी को आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया, समस्त थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को अपने-अपने अधीनस्थ अन्य कर्मचारीगणो को भी प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये गये, प्रशिक्षण के दौरान सभी को ये बताया गया कि चुनाव की तैयारिया शान्तिपूर्वक एंव निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए तैयारियां तेज कर दें, मतदान से पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान के पश्चात की जाने वाली पुलिस कार्यवाहीयों पर गम्भीरता से कार्यवाही प्रारम्भ करें तथा किसी भी स्तर पर उदासीनता एवं स्थिलता न बरती जाये, माननीय चुनाव आयोग के आदेशो- निर्देशो का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाये।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *