चौकीदार को पीटकर ट्रांसफार्मर से ले गये तेल, गिरफ्तार

सैंथल, बरेली। सेंथल पट्टी मे एक बंद फैक्ट्री में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से करीब 380 लीटर तेल चोरी कर लिया। यह घटना मंगलवार रात हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेथल पट्टी गांव में स्थित श्रीजी वुड इंडस्ट्रीज में हुई। बदमाशों ने फैक्ट्री के चौकीदार और उसके भाई को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की। चौकीदार रोशन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई जागन के साथ फैक्ट्री की रखवाली कर रहा था। देर रात जब वे सो रहे थे, तो पांच लोग दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था और उनके पास अवैध हथियार थे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोशन लाल और उसके भाई को चारपाई से बांध दिया और बुरी तरह पीटा। उन्होंने फैक्ट्री के कमरों के ताले तोड़े, रोशन लाल का मोबाइल तोड़ दिया और उनकी जेब से 3500 रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद, उन्होंने ट्रांसफार्मर से लगभग 380 लीटर तेल निकाल लिया। जिसकी अनुमानित कीमत 55,000 रुपये बताई जा रही है। लूटपाट करने के बाद सभी बदमाश दोनों भाइयों को बंधा छोड़कर फरार हो गए। सुबह रोशन लाल के चिल्लाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधन रि मुक्त किया। रोशन लाल ने पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने करने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *