सपाइयों ने प्रजापति समाज से किया संवाद, सपा के साथ आने की अपील

बरेली। महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर सपा के महानगर कार्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रजापति समाज से संवाद किया गया। समाज के गणमान्य लोगों व नीट में उत्तीर्ण छात्र गौरव प्रजापति को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सामाजिक एकजुटता, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान करते हुए समाज को सपा के साथ आने की अपील की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर अनीस अहमद व डॉ. अनीस बेग ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक हरिओम प्रजापति ने समाज की एकता और शिक्षा को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए अतिथियों का आभार जताया। सुरेंद्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, डॉ. राकेश प्रजापति आदि का सम्मानित किया गया। पंडित दीपक शर्मा, दिनेश यादव, अशोक यादव, हसीब खान, रामसेवक प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, रूप किशोर, पूरन लाल प्रजापति, रामवीर प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रमोद कुमार, सुरेश चंद्र प्रजापति, ऋतिक प्रजापति, दीपक, सर्वेश प्रजापति, वेद प्रकाश, किशन, करन, सोमपाल, कुलदीप राना, अमित गिहार, अकरम खान, सावित्री प्रजापति, आरती प्रजापति, रेखा प्रजापति, सोमवती प्रजापति, गीता प्रजापति, नीलम प्रजापति आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *