बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुणवत्ता को ताख मे रखकर क्षेत्र के गांव कुरतरा मे नदी के रेत से बन रहे नाला निर्माण की ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने पर एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद मौके पर नदी का रेत मिलने पर प्रधान को कार्यवाही की चेतावनी देते हुए गुणवत्तापरक नाला निर्माण करने के निर्देश दिए। वही भाकियू ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव कुरतरा के बाहर रोड किनारे जल निकासी के लिए नाला निर्माण चल रहा है। गांव निवासी और भाकियू नेता राकेश कुमार बाइक से फतेहगंज कस्बा मे दुकान के लिए जा रहे थे। उन्होनो बताया रोड किनारे चल रहे नाला निर्माण में प्रधान के द्वारा नदी का रेत लगाया जा रहा था। जिसे देखकर वह रुक गए। उन्होंने अपने मोबाइल से नदी के रेत का फोटो खींच लिया। जिस पर नाला निर्माण करा रहे प्रधान के बेटे ने विरोध करते हुए उनके साथ गली गलौज कर दिया। दोनो में अधिक हाकटाक बढ़ने पर लोगो के समझाने पर राकेश बाइक से फतेहगंज चले गए लेकिन उन्होने बीडीओ गिरीश पंथ से नदी के रेत, नाले मे रोड़ा और नाले निर्मण मे अब्बल ईट के जगह चटका ईट लगाने की शिकायत कर दी। जिस पर बीडीओ के निर्देश एडीओ पंचायत सतीश शर्मा, सचिव आशीष गंगवार को लेकर मौके पर पहुँच गए लेकिन तब तक प्रधान ने नदी रेत मौके से हटवा दिया। एडीओ के कहने पर भाकियू नेता भी कई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। नदी के रेत का ढेर मौके पर था या नही। इसको लेकर दोनो पक्षो मे बहस के दौरान शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने रेत का ढेर का मौके से खींचा फोटो अपने मोबाइल पर दिखाया तो प्रधान और लेबर ने नदी का रेत हटाने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर एडीओ पंचायत सतीश शर्मा ने कार्यवाही की चेतावनी देकर गुणवत्तापरक नाला निर्माण के निर्देश दिए तब शिकायतकर्ता शांत हुए।।
बरेली से कपिल यादव
