गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने बांटे 150 कंबल, 10 जगह जलेंगे अलाव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जिले में भीषण ठंड व शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों व असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण शुरू कर दिया है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार मे प्रशासन ने 150 गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। ठंड के मौसम में नि:शुल्क कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिसमें महिलाएं व पुरूष दोनों शामिल थे। शीतलहर से बचने के लिये नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था भी की गई है। क्षेत्र के गांव उनासी, मनकरी, रहपुरा जागीर, टिटौली, सोरहा, अगरास आदि गांव के लोगों को ब्लाक सभागार मे कंबल बांटे गए। इसमें दिव्यांग भी शामिल रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गरीब असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचने के लिए कंबल एवं रैन बसेरों की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए है। क्षेत्र के गांव मे जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करा कर कंबल वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नायव तहसीलदार दीप्ति पाल ने बताया तहसील क्षेत्र में करीब 3000 लोगों को कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। कंबल वितरण के समय राजस्व निरीक्षक जगदीश गंगवार, लेखपाल रामेंद्र शर्मा, मनीष आर्य, महेंद्र पाल, हरि प्रकाश व गांव के प्रधान लोग मौजूद रहे। तहसील स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों मे 10 जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। कस्बे में मोहल्ला लोधीनगर, मोहल्ला सराय, मोहल्ला अंसारी उत्तरी, नौंगवा चौराहा शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *