भमोरा, बरेली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को रामजानकी मंदिर बल्लिया से श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान मे भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भगवान श्री गणेश का तिलक कर पुष्प अर्पित किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मेन मार्केट और गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। शाम करीब सात बजे शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान गिरीश चंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, दिनेश जायसवाल, प्रवीण वर्मा, शैलेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी पंडित कल्याण शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया। वही फतेहगंज पूर्वी, सोमवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे दिन विद्युत सप्लाई बंद रही। नगर के लालता देवी मंदिर पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना पंडित उमेश शर्मा के द्वारा की गई। उन्हें 1008 लड्डुओं का भोग लगाया गया तथा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गणेश की झांकी के अलावा शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, राम सीता की झांकियां लोगों का मन मोह रही थी। शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फरीदपुर की ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने रवाना किया। इस दौरान संजीव शर्मा, प्रमोद चक्रवर्ती, पवन राज मिश्रा, अरुण मिश्रा, निशांत मिश्रा, लवी अग्रवाल, चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, संजीत मिश्रा, कृष्ण कुमार पाठक, अनुराग शर्मा आदि रहे। विधि-विधान से हुई प्रतिमा की स्थापना : फतेहगंज पश्चिमी मे मोहल्ला माली स्थित अंधेरी वाली गली के पास भगवान गणेश की प्रतिमा व लंगड़े वाले बाबा के मंदिर के पास भी गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार शाम को आचार्य पवन पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर सुधीर पोरवाल, सुबोध पोरवाल, दिलीप मराठा, निखिल भारद्वाज, रितिक भारद्वाज, तुषार रस्तोगी, हिमांशु भारद्वाज, तनुज गुप्ता, शिवा, देव ठाकुर, सचिन गुप्ता, आर्यन गुप्ता, मुदित प्रताप सिंह, अमन पाण्डेय, अंकेश माली आदि रहे। मंदिर में गजानन की प्रतिमा स्थापित : शेरगढ़ कस्बा शेरगढ़ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। गाजे-बाजे के साथ शेरगढ़ पहुंची भगवान गणेश की प्रतिमा को पूजा अर्चना के साथ मंदिर में स्थापित किया गया। पुजारी सुरेश दास ने बताया कि प्रतिमा का विसर्जन चौबारी गंगा घाट पर 21 सितंबर को होगा।। इस अवसर पर चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, पुजारी सुरेश दास, निशांत गुप्ता उर्फ आशु, विमल गंगवार, दीपक रस्तोगी, ऋषभ गुप्ता, रोहित वर्मा, रमेश गंगवार, प्रदीप अग्रवाल, पंडा यादव, युवराज गुप्ता, सतीश देवल, राजू अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
