Breaking News

खेत में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज से शुक्रवार की शाम से गायब युवक का शव शनिवार की दोपहर एक खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ, थाना प्रभारी पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के इस मामले में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियोरिया अब्दुल्लागंज के मजरा खुदागंज निवासी 25 वर्षीय ओमकार पुत्र रामपाल शुक्रवार रात से घर से गायब थे। परिवार वालों ने काफी खोजबीन भी की लेकिन ओमकार के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार की दोपहर दो बजे जंगल में गए कुछ ग्रामीणों ने खेमकरन के खेत में ओमकार का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों की सूचना पर सीओ रामानंद राय, मीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर, हलका इंचार्ज दारोगा और पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ओमकार की मौत के बारे में परिजनों, गांव वालों से जानकारी जुटाने में लगे रहे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *