बरेली। पत्नी से विवाद के बाद बेल्ट से फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले फैक्ट्री कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। आपको बता दें कि सिरौली के गांव ब्यौंधन खुर्द निवासी 26 वर्षीय विशाल शर्मा पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में अपने फूफा अशोक शर्मा के घर रहकर परसाखेड़ा की एक फैक्ट्री में नौकरी करते था। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। आठ अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विशाल कमरे में चला गया और बेल्ट का फंदा बनाकर कमरे में लगे कुंडे से लटक गया। इसी दौरान रसोई में मौजूद पत्नी वहां पहुंची तो शोर मचा दिया और फिर परिवार वालों ने बेल्ट काटकर नीचे उतार लिया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, जहां गुरुवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।।
— बरेली से कपिल यादव
