बी फार्मा कर चुके युवक ने पीजी में फंदा लगाकर की खुदकुशी

बरेली। बी फार्मा करने के बाद अस्पताल में काम कर रहे युवक ने दोस्त के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस खुदकुशी की वजह प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही है।हाफिजगंज के गांव चेना मुरारपुर निवासी अमन राठौर (26) ने वर्ष 2025 में बी फार्मा किया था और सौ फुटा रोड स्थित अस्पताल में काम सीख रहा था। कभी-कभी वह बारादरी की निर्माण नगर कॉलोनी स्थित पीजी में रहने वाले दोस्त के कमरे पर भी रुकता था। गुरुवार शाम अमन उसके कमरे पर पहुंचा और फिर समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को व्हाट्सएप पर शाम करीब सवा पांच बजे एक वीडियो भेजा कि वह खुदकुशी कर रहा है और उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं हो गया। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने उसे कॉल करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो वह शाम करीब सवा छह बजे पीजी में पहुंची लेकिन कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वह चली गई। युवती ने अमन के दोस्तों को जानकारी दी तो उन लोगों ने भी फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी शिवम आशुतोष सिंह और बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। मृतक के मामा राजेश राठौर ने बताया कि अमन पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता खुशहालीराम गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। अमन पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहा था।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *