कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बाेले- वक्फ बोर्ड की जमीनो पर हुए अवैध कब्जों पर चलेगा बुल्डोजर

बरेली। योगी सरकार मे पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जेदारों पर बुल्डोजर चलाकर उसे मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मदरसों में अब राष्ट्रवाद की शिक्षा दी जाएगी। मदरसे राष्ट्रीय भावना काे प्रेरित करने वाली शिक्षा प्रदान करेंगे। न कि आतंकवाद फैलाने वाली शिक्षा काे बढ़ावा देंगे। उन्होंने अल्संख्यक समाज की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की बात भी कही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अब उनका काम गो संरक्षण के साथ-साथ अल्पसंख्यकाें के हितों की रक्षा करना भी है। ये बातें उन्होंने बरेली मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। आइवीआरआई के सभागार मे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि आंवला को एक अलग जिला बनाया जाएगा। इसमें बरेली, रामपुर, बदायूं के कुछ हिस्से शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंंने बताया कि अयोध्या मे विश्व स्तरीय गौशाला का निर्माण करके यूपी मे बेल्जियम का मॉडल विशेष किया जाएगा। इसके अलावा वह किसानों के विकास सहित छुट्टा पशुओं पर पहले ही अपना बयान जारी कर चुके है। गौरतलब है उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान को अवसर के रूप देखने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह गोशलाओं को विकसित करेंगे। ताकि उनसे आय भी हो सके। इसके उपरान्त उन्होंने अपने विभागों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिकता के आधार पर योजना बनाकर कार्यों का निष्पादन करेे। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों की बैठक मे मंत्री ने कहा कि हमें अपने बार्डर को सुरक्षित करना होगा तथा आपात काल में हमलों से बचने के लिए नागरिकों को मार्क ड्रिल कराकर स्वयं को सुरक्षित रखने की जानकारी दें। पशुपालकों के लिए जिले स्तर पर किसान मेलों का आयोजन किया जाय ताकि उन्नत पशुपालक एवं किसानों को इसमें सम्मानित करे। इस अवसर पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान बरेली के निदेशक डा त्रिवेणी दत्त ने मंत्री को आईवीआरआई की उपलब्धि, अनुसंधानों की जानकारी दी एवं संस्थान के रैफरल पॉली क्लीनिक का भ्रमण कराते हुए बताया कि यहां पर पशुओं के इलाज के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *