प्रधान समेत चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व मारपीट का मुकदमा दर्ज

देवरनियां, बरेली। थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव गोपालपुर मे पंचायत चुनाव की रंजिश मे एक युवक पर प्रधान समेत चार लोगों ने धारदार हथियार व लोहे की राड से हमला किया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। पीड़ित ने प्रधान समेत चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधान दो अन्य मामलों मे भी नामजद बताया गया है। थाना देवरनियां क्षेत्र के गोपालपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 26 मार्च की शाम गांव को गांव के ही भूपेन्द्र के साथ कनमन से अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश मानकर अपने भाई राजेन्द्र, पन्नालाल व अजय अपने घर के पास घेर लिया और गाली- गलौच करते हुए धारदार हथियार व लोहे की राड से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। आरोप है कि चीखने चिल्लाने पर पीड़ित को बचाने आए उसे साथी भूपेन्द्र को भी आरोपियों ने जमकर मारा पीटा और घायल दिया। मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की गई। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर देवरनियां पुलिस ने गांव के प्रधान हरीश कुमार, राजेन्द्र, पन्नालाल, अजय के खिलाफ जानलेवा हमले व मारपीट के आरोप मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मुकदमा दर्ज होते ही घटना के सभी आरोपी फरार है। बताया यह भी जा रहा है कि ग्राम प्रधान पर पूर्व मे ही दो मुकदमा पंजीकृत हो चुके है लेकिन प्रधान पर पुलिस के मेहरबान होने पर कोई कार्रवाई नही हो पाई है। वही पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *