बरेली। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड बरेली मंडल द्वारा एक दिवसीय वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्काउट्स (WFIS) कार्यशाला का आयोजन मंडल मुख्यालय पर किया गया। जिसमें बच्चों को स्काउटिंग को देश-विदेश मे जाने का अवसर प्राप्त होता है एवं व्फिस की संपूर्ण जानकारी दी गई। हिमांशु सक्सेना व अलका मिश्रा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य संरक्षक जेसी पालीवाल ने बच्चों को स्काउटिंग से माध्यम से देश-विदेश के कल्चर से जोड़ने के बारे में बताया। मंडल प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, जिला कमिश्नर स्काउट ख्यालीराम वर्मा, जिला कमिश्नर गाइड अंजू गुरहा, मंडल मुख्यालय कमिश्नर सुबोध कुमार अग्रवाल, जिला संगठन आयुक्त वैभव गौड़ एवं समस्त ट्रेनिंग काउंसलर मौजूद रहे। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को बैच प्रदान किए गए।।
बरेली से कपिल यादव
