कैंट विधायक ने पदाधिकारियों के साथ देखी हनुमान अंश, गूंजे जयकारे

बरेली। बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, हनुमान भक्ति और मानव सेवा के संदेश पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की मंगलवार को विशेष स्क्रीनिंग हुई। चौकी चौराहा स्थित मॉल के सिनेमा हाल में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आरएसएस पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ फिल्म देखी। कैंट विधायक ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन केवल आध्यात्मिक साधना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों से जोड़ना आज की आवश्यकता है। विशेष स्क्रीनिंग में आरएसएस के वरिष्ठ प्रांत प्रचारक श्रीकृष्ण, सह प्रांत प्रचारक व विनोद, विभाग प्रचारक कृष्णा समेत पदाधिकारी, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *