बरेली। किराना व्यापारी की शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना आंवला क्षेत्र के गांव बिहट निवासी मृतक के भाई सतीश चंद ने बताया श्याम सिंह को शराब में कुछ जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। सतीश चंद का कहना है शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे ओमपाल और मुनेंद्र दोनों लोग घर पर आए थे और वो श्याम सिंह को बुला कर ले गए। लगभग सात बजे मुनेंद्र की लड़की घर पर आई उसने कहा श्याम सिंह को ले जाओ मेरे घर पर पड़े है। जिसके बाद वह अपने भाई श्याम सिंह को लेने गए। जहां उन्होंने देखा श्याम सिंह मुनेंद्र के कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद वह श्याम सिंह को आंवला की सीएचसी मे लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक श्याम सिंह के भाई सतीश चंद का आरोप है कि ओमपाल और मुनेंद्र ने शराब में कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसके कारण श्याम सिंह की मौत हो गई। पुलिस को शिकायत कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा।।
बरेली से कपिल यादव
