किच्छा जाने वालों से हल्द्वानी का टिकट लेने को कहा तो हंगामा

बरेली। पुराने बस अड्डे पर रविवार को रुद्रपुर, किच्छा, काशीपुर और हल्द्वानी जाने जाले यात्री बस नही मिलने से परेशान रहे। दोपहर दो बजे उत्तराखंड की दो बसे पहुंचीं तो यात्रियों ने उनमें सवार होना शुरू किया, लेकिन चालक-परिचालक ने तत्काल बस रवाना करने से मना कर दिया। वहीं, किच्छा जाने वाले यात्रियो से हल्द्वानी का टिकट लेने को गचा तो हंगामा खड़ा हो गया। मांत्रयों की चालक-परिचालक से जमकर नोकझोंक हुई। यात्रियों का आरोप है कि बालक-परिचालक ने पहले खाना खाने और उसके बाद बस रवाना करने की बात कही। बताया गया कि बस करीब तीन घंटे बाद रवाना होगी। घंटों से बस का इंतजार कर रहे यात्रियों का पारा चढ़ गया। वही, पुराने बस अड्डे पर हल्द्वानी रूट की बस में किच्छा जाने वाले यात्रियों के सामने टिकट को लेकर भी समस्या आई। यात्रियों का कहना है कि किच्छा जाने के लिए उन्हें हल्द्वानी का टिकट लेने की बात कही गई। इसपर यात्रियों की चालक-परिचालक से तकरार हुई। अन्य बसों के चालक और परिचालकों ने मामले को शांत कराया। रक्षाबंधन के चलते रोडवेज बसों का लगातार संचालन किया गया था लेकिन त्योहार के बाद बसों के संचालन मे सुस्ती दिखाई दे रही है। यात्रियों का कहना है कि चालक और परिचालक कई रूट पर निर्धारित समय से बसों का सचालन नहीं कर रहे है। इससे यात्रियों को बसो का इंतजार करना पड रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *