कांवड़ियों ने भोलेनाथ पर चढ़ाया गंगाजल, महादेव के दर्शन पाने को लगी लंबी लाइनें

बरेली देहात। सावन के आखिरी सोमवार को महादेव पर जल गंगा जल दूध चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन और शिवालयो में भारी भीड रही। भीड का आलम यह था कि लोग दूर से ही शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे थे और वह भक्तों के सिर पर गिर रहा था। मंदिरों में पुलिस की मुकम्मल सुरक्षा व्ययवस्था रही। कछला और पवित्र नदियों से जल लेकर आए कांवड़ियों ने अपने अपने गांव के मंदिरों में शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ लाने में वाल कांवड़ियों और महिला कांवड भी आगे रही। गूंजे महादेव के जयकारे : देवरनियां स्थित प्राचीन शिव मंदिर सेमीखेड़ा एवं वसुधरन जागीर, नगला, सिंधौरा, सिंतरा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भक्तों ने गंगाजल, वेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कनमन नैनीताल हाईवे पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र पर कोतवाली प्रभारी अशुतोष द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, एस एस आई विपिन कुमार, एसआई मुकेश कुमार द्वारा कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हरिद्वार से जल लाए कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक : सेंथल मे हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए शिव शक्ति ग्रुप के कांवड़ियों ने 24 घंटे से भी कम समय में सेंथल पहुंचकर जलाभिषेक किया। वम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों ने मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री सुदामा मंदिर, श्री शिव शक्ति मौर्य मंदिर कश्यप समाज की मठिया और सेंथल पुलिस चौकी स्थित शिवालय सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह जलाभिषेक महंत लेखराज मौर्य और कपूरी महंत सुनील कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ. लेखराज मौर्य ने शिव मंदिर पर जबकि वाल्मीकि समाज के जितेंद्र वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि और अभिषेक ने भी पुष्प वर्षा कर फल और मिष्ठान वितरित किए। शिवालयों में रहा शिवभक्तों का जमावड़ा : बहेड़ी मे शहर के तमाम मंदिरों में शिव भक्तों का जमावड़ा रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवाडियों का स्वागत हुआ। शहर के मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला दिन भर चलता रहा। महाकाल सेवा समिति ने कांवड़ियों का स्वागत किया। विभिन्न ग्रामों से आए शिव भक्त के लिए रामलीला मंच पर चलाए जा रहे सेवा शिविर में विश्राम व भोजन की उचित व्यवस्था की गई जिसमें समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर कांवरियों का स्वागत किया। व्यवस्था में मुख्य रूप से सेठ प्रमोद अग्रवाल, गौरव मित्तल, हरवंश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अनूप गुप्ता, रामपाल शर्मा कुंवरर्सन मौर्य राहुल साहू स्वाति कुमार शिवम शमां सुनील रस्तोगी, अनमोल गर्ग, सुरेंद्र तोमर पंकज गुप्ता, जितेंद्र कुर्मी, हनी गुप्ता, स्वाति गंगवार, पंडित मनोज शमां, निपेंद्र गंगवार, नितिन अग्रवाल, कमलजीत अरुण गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। बम बम भोले के जयकारों के साथ महादेव को कराया जलस्नान : शीशगढ़ मे शिवालयों में भोर से ही भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओ ने भक्ति और आस्था के साथ भगवान भोले की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियो ने शिव मंदिर की परिक्रमा कर हर हर महादेव के जयघोष के साथ गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। बरेली बस अड्डे पर हनुमान चालीसा सेवा समिति के सदस्य लक्ष्मी नारायण देवल, ठाकुर शिवकुमार सिंह, रामौतार मौर्य, रामप्रकाश गुप्ता, राजीव कठेरिया, मोहल्ला पड़ाव में सभासद त्रिमल सिंह राठौर, जसवंत राठौर, के. पी शमां, गौरव ठाकुर, अंकुश गुप्ता, मुनीश गंगवार आदि ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियो का स्वागत किया। नीलकंठ जल अर्पित किया : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर गंगाजल, दूध, वेलपत्र और भांग, धतूरा अर्पित किए। कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, लंगड़े वावा मढ़ी, साहूकारा मढ़ी और स्टेशन स्थित शिव मंदिर, पुलिस चौकी के शिव मंदिर मे सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रही। ग्रामीण क्षेत्र में कुरतरा के लक्ष्मण जती मंदिर, अगरास के महापुरुष वावा मंदिर, रहपुरा जागीर, माधोपुर के पंचमुखी शिव मंदिर और खिरका के प्रसिद्ध कांवड़िया मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। उधर कांवड़ सेवा समिति द्वारा सावन भर चलाया जा रहा है। फौजी सुनील सिंह ने हाईवे पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया। नवाबगंज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : नवाबगंज नगर और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ईधजागीर के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और फल अर्पित किए। महिलाओं और युवतियों ने भी बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना की। फतेहगंज पूर्वी में बाल कांवड़ियों का उत्साह : फतेहगंज पूर्वी में बाल कांवड़ियों के एक जत्थे ने बहगुल नदी से जल भरा। उन्होंने पैदल चलकर 17 किलोमीटर दूर पचोमी स्थित पंचेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। महाकाल कांवड़ संघ के नेतृत्व में यह जत्था डीजे पर भोलेनाथ के भजनों पर नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ा। नगर के लोगों ने बाल कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें फलहार खिलाकर उत्साहवर्धन किया। आंवला, सिरौली, मीरगंज, रिठौरा, शेरगढ़, फरीदपुर के शिवालयों में भी हजारों भक्त पहुंचे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *