कांट रोड पर स्थित एस एन डोर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,40 लाख का हुआ नुकसान

शहाजहाँपुर- कांट रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।आग को काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अनुमान है कि आगजनी से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है।घटना शहाजहाँपुर- कांट रोड पर स्थित एस एन डोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की है। फैक्ट्री मालिक अशोक अग्रवाल ने बताया कि बीती रात तेज आंधी के दौरान विधुत तारो में शार्ट शर्किट हो गया।उससे निकली चिंगारी से एक कमरे में रखी प्लाईवुड, मशीनों व अन्य सामान में भीषण आग गई।फैक्टरी में मौजुद कर्मचारियों ने आग को काबू करना चाहा लेकिन आग और विकराल होती गई।जिस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई।एफएसओ रेहान अली तीन फायर टेंडर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पास में स्थित दो अन्य फैक्टरियों से भी दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया।तब जाकर कई घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।श्री अग्रवाल ने फोन पर बताया कि करीब चालीस लाख का नुकसान हुआ है।एफ एस ओ रेहान अली ने बताया कि फैक्टरी में काम बंद था। आग से वहां रखा कच्चा माल जल गया है। आग कैसे लगी व आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *