बरेली। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई। संत रविदास की जन्मस्थली गोवर्धन, वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश में रखकर यात्रा निकाली गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बिहारीपुर सब्जी मंडी स्थित खत्री धर्मशाला में कलश पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि संत रविदास के विचार समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक और मजबूत समाज बनाया जा सकता है। कहा कि 15 अगस्त को सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। कलश वंदन यात्रा बिहारीपुर से शुरू होकर चौपुला स्थित मोनी बाबा मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर और कालीबाड़ी स्थित काली माता मंदिर होते हुए श्यामगंज स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। यात्रा का समापन बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में हुआ। यात्रा में कालीबाड़ी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, कार्यक्रम सह संयोजक अमरीश कठेरिया, ओम प्रकाश लोधी, प्रभु दयाल लोधी, गौरव गंगवार, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह राठौर, योगेश बंटी, हिमांशु चंद्रा, प्रह्लाद मेहरोत्रा, शिशुपाल कठेरिया, मुकेश मेहरोत्रा, प्रदीप रोहेला, अनुराग भूषण, डॉ. सुरेश रस्तोगी, प्रेमशंकर, पार्षद नीरज रस्तोगी, पार्षद संजीव रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, संजय रस्तोगी, लवलीन कपूर, आरती रस्तोगी और दीनानाथ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संत रविदास जयंती पर निकाली गई कलश वंदन यात्रा : बहेड़ी। संत रविदास की 650वीं जयंती पर गांवों में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यहां के पचपेडा मंडल में कलश वंदन यात्रा गरीबपुरा शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद निकली। इसके बाद भिलैईया शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। पचपेडा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा भूड़ा, नगर पंचायत फरीदपुर श्री रामलीला मैदान पहुंची। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मादेवी और उनके प्रतिनिधिमंडल कोषाध्यक्ष देवदत्त राजपूत यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों का अंगवस्त्र पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बहेड़ी ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र सिंह कूर्मी, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मौर्या, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, शांतिपाल, प्रदीप विश्वास, टिकेंद्र, राहुल, आरएसएस महामंत्री हरीश मौर्या, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
