कल मेयर उमेश गौतम करेंगे चित्रगुप्त चौक का लोकार्पण

बरेली- भूड़ क्षेत्र की पार्षद शालिनी जौहरी ने 22 दिसंबर को कोहाड़ापीर पर चित्रगुप्त चौक के लोकार्पण कराने की घोषणा की है। लोकार्पण शाम चार बजे होगा तथा मेयर उमेश गौतम करेंगे।
पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि 22 दिसंबर की शाम चार बजे चित्रगुप्त चौक का लोकार्पण, उद्घाटन होगा। नगर निगम की ओर से इसको विकसित किया गया है। इस चौक को कायस्थ समाज को समर्पित किया गया है तथा इसके निर्माण कार्य को भी नगर निगम के खर्च पर किया गया है। नगर निगम बोर्ड में इस प्रस्ताव को पार्षद सतीश कातिब, अभिषेक सक्सेना, वह स्वयं तथा सभी अन्य पार्षदों की ओर से पारित कराया गया था, लेकिन समाजवादी पार्टी से जुड़ा एक पार्षद इस पर कब्जा कर रहा है। उस पार्षद ने सभी को दरकिनार करते हुए अपना कार्यक्रम कराने की घोषणा कर दी है। चौक बनाने पर खर्चा नगर निगम ने किया है, क्षेत्र उनका है, वह किसी की धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगी। पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में नगर निगम के सभी दलों के पार्षदों, कायस्थ समाज की प्रमुख विभूतियों तथा नगर विधायक डा. अरुण कुमार को भी आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *