करन गंगवार अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के बने प्रदेश संगठन महामंत्री

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव कैथोला बेनीराम के करन गंगवार को अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र और समाज में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने उन्हें यह दायित्व सौंपकर प्रदेश में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है। करन गंगवार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। समाज को संगठित करना और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *