Breaking News

कथा मे अश्लील डांस की शिकायत पर पहुंचे दरोगा ने की बदतमीजी, बोले- जिंदगी ऐसी कर दूंगा कि इतिहास बन जाएगा

भोजीपुरा, बरेली। थाना भोजीपुरा के गांव मेमोर मे कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हो रही कथा में अश्लील डांस होने की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने मंच से ही ग्रामीणों को गालियां देना शुरू कर दिया। दरोगा ने मंच पर माइक से कहा कि जिंदगी ऐसी कर दूंगा कि इतिहास बन जाएगा। एक बात ध्यान से सुन लो अगर कुछ बात घटी या बढ़ी तो महाभारत में सभी का नाम लिख देंगे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा को सौंपी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सालों से लगातार कृष्ण जन्माष्टमी पर कथा का आयोजन होता है। गुरुवार की रात गांव मे कथा चल रही थी। इस दौरान नृत्य हो रहा था। किसी ने अश्लील डांस की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद डायल 112 मे तैनात पुलिस कर्मी के साथ चौकी प्रभारी दरोगा संजय सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वह शराब के नशे मे धुत थे। दरोगा ने कथा के आयोजन की अनुमति दिखाने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि कथा हर बार की तरह इस बार भी हो रही है। इसकी कोई परमिशन नही ली जाती। यह बात दरोगा को नागवार गुजरी और भड़क गए। उन्होंने मंच से ही आयोजकों के साथ माइक पर गाली-गलौज कर कथा को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा गांव मे कई मामलों को लेकर विवाद में रह चुके है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दरोगा बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। पूरे प्रकरण की जांच सीओ नवाबगंज को सौंप दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *