बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र की एक समाज सेविका को गोरखपुर निवासी ओवैसी समर्थक ने आपत्तिजनक मैसेज कर दिया। पीड़िता ने मना किया लेकिन युवक जबरन अश्लील मैसेज कर रहा है। समझाने के बाद भी युवक नही माना। समाजसेविका से जबरन वाट्सएप नंबर मांग रहा है। नंबर नही देने पर आरोपित धमकी दे रहा है। परेशान पीड़िता ने आईजी को ट्विट कर शिकायत की तो उन्होंने साइबर सेल को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए है। आपको बता दें कि थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली समाज सेविका ने बताया कि वह महिलाओं के लिए एक संस्था चलाती है। इसी के सामाजिक गतिविधयों में भी भाग लेती है। एक महीने पहले एक युवक ने उनके फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज किया। जब उन्होंने मैसेज करने के लिए मना किया तो आरोपित आपत्तिजनक मैसेज करने लगा। उन्होंने उसे ब्लॉक किया लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना और दूसरे नंबर से मैसेज करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने उसकी फेसबुक आईडी चेक की तो वह ओवैसी समर्थक निकला। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसने फेसबुक में ज्यादातर पोस्ट उवैसी के समर्थन में की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी आरोपित ने मैसेज किया और जबरन उनसे वाट्सएप नंबर मांगने लगा। जब उन्होंने मना किया तो वह उन्हें धमकी दे रहा है। बात नहीं करने पर वह उन पर अश्लील कमेंट भी कर रहा है। जिससे वह काफी मानसिक रूप से परेशान हो गई है। फिलहाल अधिकारियों के आदेश के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की माने तो आरोपित का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई भी की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
