ओवरब्रिज के नीचे शुरू हुआ सर्विसलेन निर्माण

फरीदपुर, बरेली। पीडब्ल्यूडी एवं सेतु निगम ने पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग की सर्विसलेन का निर्माण शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी ने गौसगंज सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का काम 21 जुलाई तक पूरा करके वाहनों के लिए खोलने का फैसला सुनाया है। दो वर्षों से संकट झेल रहे लोगों ने राहत मिली है। फरीदपुर मे पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण के बाद ठेकेदार ने पूरी सड़क को खोद डाली। इसी दौरान रेल विभाग पितांबरपुर क्रॉसिंग को आवागमन बंद कर दिया। उधर फरीदपुर से बुखारा रोड को जोड़ने वाले गौसगंज रेलवे क्रॉसिंग के नहर रोड का पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण कार्य शुरू किया। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार ने गौसगंज सड़क मार्ग के दोनों ओर गड्ढे खोदकर आवागमन बंद कर दिया। रेलवे लाइन के पार करीब डेढ़ सौ गांव की आबादी के साथ लाइन पार मठिया की बस्ती के लोग कैद हो गए। बच्चे रेलवे ट्रैक पार करके स्कूल जा रहे थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करके जा रहे कई लोग हादसे का शिकार हो गए। लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। खुसरो मेल ने लोगों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शासन से तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे सर्विसलेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने अवैध निर्माण ध्वस्त किये। इसके बाद सेतु निगम ने सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया। सेतु निगम के इंजीनियर सुनील गिरि गोस्वामी ने बताया कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *