बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर स्थित प्राथमिक विद्यालय और ग्राम मीरापुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई और बच्चों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर है। उनकी पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएं ताकि उन्हें भी शिक्षा की मुख्यधारा में आगे लाया जा सके। ग्राम मीरापुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय मे बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।।
बरेली से कपिल यादव
