एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर बचाई जच्चा-बच्चा की जान

रामनगर, बरेली। 108 एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी सुमनेश ने एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ रहे, जिसके बाद दोनों को आंवला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रामनगर ब्लॉक के गांव पिपरिया उपराला निवासी ऋतु पत्नी दिनेश को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी सुमनेश ने धैर्य और प्रशिक्षण का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ रहे। इसके बाद एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी आंवला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *