बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमिया तोड़ने पर किशोर काे बेरहमी से पीटने की एक घटना सामने आई है। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। वायरल वीडियो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल के पास आम का बाग मौजूद है। उसकी रखबाली गांव का ही मौसुद्दीन करता है। करीब बीस दिन पहले गांव का ही एक किशोर बाग मे अमिया तोड़ रहा था।मौसुद्दीन ने उसे पकड़ लिया और उससे उठा बैठक कराने के बाद पिटाई की। किसी ग्रामीण ने किशोर की पिटाई करते हुए वीडियो बना ली। 20 दिन बाद शनिवार को युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मौसुद्दीन को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया। वायरल वीडियो मे युवक कह रहा है कि 20 अमियां तोड़ने पर उसकी सजा 500 उठा बैठक है।।
बरेली से कपिल यादव
