आश्वासन के बाद भी नाले पर नही पड़ी स्लिप, हादसे का खतरा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत द्वारा नाले की सफाई कराते समय नाले का सिल्प हटाया गया था। नाले पर स्लिप डलवाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद 2 सितंबर तक समस्या का समाधान नही हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 22 अगस्त को नगर पंचायत के ईओ ने 23 अगस्त को नाले पर स्लिप डलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी स्लिप नही डाली गई। खुले नाले के कारण गली में रहने वाले छोटे बच्चों के साथ कभी भी गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई बच्चा नाले में गिरकर घायल होता है या कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी। मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल नाले पर स्लिप डलवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *