आरिफ जौला सपा रालोद गठबंधन से लड़ेंगे मजबूती से एमएलसी चुनाव- प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में सहारनपुर मंडल से सपा रालोद गठबंधन के एमएलसी प्रत्याशी आरिफ मोहम्मद जोला को एकजुट होकर चुनाव लड़ाने की रणनीति बनाई गई।
सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित सपा रालोद गठबंधन नेताओं व पदाधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा व संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा द्वारा किया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह मुजफ्फरनगर जनपद में सपा रालोद गठबंधन ने मजबूती के साथ अपने 4 प्रत्याशियों को विजई बनाया है। एमएलसी चुनाव में भी आरिफ जोला को एकजुटता के साथ विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को सत्ता का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा तथा इसके लिए सपा रालोद गठबंधन का एक एक नेता कार्यकर्ता तैयार रहेगा। रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने स्पष्ट किया कि निष्पक्षता से चुनाव हुआ तो हमारा प्रत्याशी हर हालत में विजयी होगा तथा हमारी रणनीति किसी भी तरह का सत्ता का दुरुपयोग,पक्षपात रोककर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी को चुनाव जिताना रहेगा।
पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने कहा कि जनपद में सपा रालोद गठबंधन विधानसभा चुनाव में पूरी तरह मजबूती से 4 विधानसभा पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा है तथा एमएलसी चुनाव में भी इसी प्रदर्शन को दोहराते हुए जनपद में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी आरिफ जोला को एकजुट रहकर कामयाब बनाया जाएगा। सपा रालोद गठबंधन के चरथावल विधानसभा विधायक पंकज मलिक, पुरकाजी विधानसभा के विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधानसभा के विधायक चंदन चौहान ने कहा कि जिस तरह गठबंधन के चार विधायको को जनता ने बहुमत के साथ चुनाव में विजयी बनाया है उसी तरह अपने-अपने क्षेत्रों में विधान परिषद प्रत्याशी आरिफ जोला को भी कामयाब करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, राकेश शर्मा पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व प्रत्याशी शिवान सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद अजीत राठी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा रालोद गठबंधन के विधान परिषद प्रत्याशी आरिफ जोला को कामयाब करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से रालोद नेता श्यामवीर राठी,सार्थक लाटीयान,सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, तौसीफ राही,नोशाद अली,मुन्ना ककराला,ऐश मौम्मद मेवाती,पंकज सैनी,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,मेहबूब जौला,सपा नेता सलीम मलिक,शहजाद राणा,डॉ इसरार अल्वी,नदीम राणा मुखिया,नवेद रँगरेज, सागर कश्यप,सावन कुमार एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अमीर कासिम एडवोकेट, मा अल्ताफ, दिलशाद अंसारी,शादाब अली आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *