बरेली। मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में विकास कार्यक्रमों की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने बदायूं-शाहजहांपुर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड तेजी से बनवाने, बदायूं में सीएचसी में बेड बढ़वाने का निर्देश दिया। टीबी मुक्त भारत अभियान में मंडल में भुगतान की खराब स्थिति पर सुधार को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की दौरान बदायूं में सीएचसी और पीएचसी में बहुत सारी कमियां होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएचसी में बेड कम होने पर संबंधित सीएमओ को सुधार के निर्देश दिए। बैठक में कुछ अधिकारियों के बिना अनुमति अनुपस्थित होने पर अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्रवाई के निर्देश दिए। पीलीभीत के महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की कमी दूर करने को कहा। चारों जिलों के सीएमओ को सही डेटा भेजने को कहा गया। शाहजहांपुर में लक्ष्य से कम डायलिसिस होने पर सुधार को निर्देशित किया। शाहजहांपुर-बदायूं में आयुष्मान गोल्डन कार्ड तेजी से बनवाने का निर्देश दिया। इसमें कोटेदारों और आशाओं की मदद लेने को कहा गया। टीबी मुक्त भारत अभियान में मंडल में भुगतान की खराब स्थिति पर सुधार को कहा। जननी सुरक्षा योजना में भी सुधार को कहा गया। संचारी रोग अभियान में बदायूं के पीछे रहने पर कहा कि डीपीआरओ के माध्यम से गांवों में सफाई अभियान चलाया जाए। महिला कल्याण विभाग को योजनाओं के प्रचार का और खाद्य एवं रसद विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
