आत्मनिर्भर महिलाओं का हुआ सम्मान, आजीविका मिशन से लगाई गई स्टॉल

बरेली। शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हॉल में प्रेरणा आजीविका संवर्धन दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पन्द्रह विकास खण्डों की 800 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसका शुभारम्भ राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार व पूर्व मंत्री व सांसद संतोष गंगवार मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि माताओं एवं बहनों द्वारा स्वयं सहायता समूहों में बहुत ही अच्छे कार्य किये जा रहे है। स्वयं सहायता समूहों के द्वारा सराहनीय कार्यों के स्टाल गांव गांव में लगाये जायें। जिससे अन्य लोग स्वयं सहायता समूहों के कार्यों से प्रेरणा प्राप्त ले सके। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के लिये अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए है जिससे इन समूहों का और अधिक विकास हो सके। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि जो भी उद्योग श्रम सहायता समूहों के द्वारा लगाये जाये। उसका प्रचार प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि पहले इस तरह के कार्यों को केवल पुरुषों का समूह ही करता था परन्तु अब इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा यह कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा जो भी समूह बनाये जायें वे प्रेरणादायक हों। महिलाओं को पुरुषों से कम नहीं समक्षा जाता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के कार्यों से स्वावलम्बन की भावना प्रबल होती है, इसलिए इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि स्वयं सहायता समूह वही कार्य करें। जिसमें उनकी रुचि हो। सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि सरकार के द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपये का लोन उद्योग लगाने के लिये दिया जा रहा है। उत्पादों की प्रदर्शनी विकास खण्ड वार लगायी गयी। कार्यक्रम मे समूहों की महिलाओं को 30 करोड़ 42 लाख का डेमो चेक (रिवाल्विंग फण्ड एवं सामुदायिक निवेश निधि के रूप में) प्रदान किया गया। समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादो की ब्राडिंग हेतु (क्रिस्टल प्रेरणा एवं उपहार प्रेरणा) ट्रेडमार्क लोगों का लोकार्पण सांसद संतोष गंगवार ने किया। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत किये गये प्रमुख कार्यों को संचालित करते हुए वार्षिक प्रगति पुस्तिका विमोचन किया। विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समूह की दीदीयों द्वारा प्रेरणा गीत सफलता की कहानी एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण बहुत ही शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीडीएम नाबार्ड, क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लाक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार गंगाराम ने किया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *