बरेली। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा निरंतरता को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक व कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लंबे समय से विद्यालयों में कार्यरत किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित न की जाएं। उन्हें पूर्व की भांति कार्यस्थल पर कार्य करने दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर 30 जून को अनुबंध समाप्त होने के बाद उत्पन्न स्थिति और कर्मचारियों में बनी असमंजस की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी वर्षों से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न न हो। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया गया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित नहीं होंगी। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक का आभार व्यक्त किया। अभिषेक, सत्य प्रकाश, जितेंद्र, विवेक, कोमल, दीपक, संजय, शिव कुमार, वीरू, शिवम यादव, योगेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार यादव, सोनू मौर्य, अजय कुमार, सुधीर यादव, मनोज कुमार, वृष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
