बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के सकलैन नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी कलह मे पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरिफ के भाई राशिद की तहरीर पर पुलिस ने रेशमा व भूरा के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकलैन नगर निवासी निसार अहमद उर्फ बड़े के मकान में रेशमा नाम की महिला ने करीब एक महीने पहले एक कमरा किराए पर लिया था। वह घरों में झाड़ू पोछा करने का काम करती थी। बीते एक माह पूर्व ही वह वहां शिफ्ट हुई थी। शनिवार को पहली बार पति आरिफ कुरैशी उनसे मिलने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों मे विवाद हुआ। फिर रेशमा का भाई भूरा पहुंचा। दोनों मे कहासुनी की बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि भूरा ने आरिफ को मौत के घाट उतार दिया। जांच में जुटी बारादरी पुलिस ने बताया कि आरिफ रिक्शा चलाते थे। उनके भाई राशिद मिठाई की दुकान पर काम करते है। राशिद ने बताया कि रेशमा का आरिफ के साथ तीसरा निकाह था। रेशमा के उससे पहले दो निकाह हो चुके है। आरिफ से उनके दो बेटे युसूफ व मोहसिन है। उससे पूर्व एक पति से उनकी एक बेटी भी है। वह रेशमा के किसी रिश्तेदार के संग रहती है। निकाह के बाद से ही दोनों में आय दिन विवाद होता था। इस पर स्वजन ने विरोध किया। इसके बाद दोनों घर से निकलकर हजियापुर में अलग रहने लगे। हाज़ियापुर में दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद रेशमा अलग रहने लगी। शनिवार को विवाद हत्या की कहानी तक पहुंच गया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि फरार दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
