शीशगढ़, बरेली। रविवार को थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव केशोपुर मे पति की गैर मौजूदगी मे पत्नी ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी आनन फानन मे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे नवविवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। हालांकि कुछ देर हंगामा के बाद दोनों पक्ष मे आपस मे फैसला हो जाने के बाद बिना कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दें थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव केसोपुर गुलड़िया निवासी लीलाधर की 22 वर्षीय पत्नी कामिनी ने अपने पति की गैर मौजूदगी में घर मे रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसकी हालत कुछ देर बाद बिगड़ने लगी परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता तिलकराम ने आरोप लगाया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपनी इकलौती पुत्री कामिनी की शादी गांव केसोंपुर गुलड़िया के लीलाधर के साथ की थी। उनकी गांव में 12 बीघा जमीन व मकान है। उनके कोई बेटा नही है। ससुराल वाले आए दिन दहेज व जमीन अपने नाम कराने को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर ससुराल वालो ने उसे जहर पिला दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और कार्यवाही करने की बात कही लेकिन कुछ देर हंगामा चलने के बाद आपस में समझौता हो गया। मृतका के पिता ने कार्यवाही करने से इनकार करते हुए पुलिस को समझौता नामा लिखकर दे दिया। जिसके बाद रविवार को मृतका के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल ने बताया कि बीमारी के चलते एक महिला की मौत हो गई इसको लेकर परिवार में आपस में समझौता हो गया है।।
बरेली से कपिल यादव
