अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पहली कार्रवाई मे बल्लिया पश्चिमी अंडरपास के पास से चांदबाबू पुत्र तुफैल अहमद निवासी शीशगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वही दूसरी कार्रवाई मे पुलिस ने रबर फैक्ट्री के अंदर गेट के पास से परमीलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम लोहारनगला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। चांद बाबू के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, परमीलाल के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *