UPI में एमडीआर के विरोध में हार्डवेयर व्यापारियों ने उठाई आवाज

बरेली। यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का यूपीआई एमडीआर रोलबैक जनजागरण अभियान मंगलवार को बांस मंडी के हार्डवेयर मार्केट पहुंचा। पदाधिकारियों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से संवाद किया और प्रस्तावित शुल्क के संभावित प्रभावों की जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क लागू होने से आर्थिक दबाव व पड़ेगा। वे डिजिटल भुगतान के विरोधी नहीं हैं, बल्कि यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटते मार्जिन के बीच अतिरिक्त शुल्क कारोबार के लिए नई चुनौती बन सकता है। अभियान की शुरुआत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हार्डवेयर एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव मित्तल के प्रतिष्ठान से हुई। जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल प्रभारी राजकुमार अग्रवाल सर्राफ। अभियान में महानगर संरक्षक घासीराम अग्रवाल, जसपाल सिंह बग्गा, संजीव मित्तल, मनजीत सिंह, दाऊ दयाल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *