बरेली- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं परिचय के उद्देश्य से एम.ए. द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग अध्यक्ष प्रो. अनीता त्यागी ,,(HOD) सहित विभागीय शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की समृद्ध परंपराओं से अवगत कराया और उन्हें लगन व अनुशासन के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य को संवारने की प्रेरणा दी। विभागाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालयी जीवन केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने नृत्य (डांस), सुरीले गीतों, लघु नाटकों और रैंप वॉक से समां बांध दिया। सीनियर्स और जूनियर्स के बीच हुए संवादात्मक खेलों (इंडोर गेम्स) ने कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ा दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक मंडल ने नव-प्रवेशित छात्रों में से ‘मिस्टर फ्रेशर’ मोहम्मद अफरोज आलम और ‘मिस फ्रेशर’ जैसिका का चयन किया, जिन्हें आकर्षक उपहार और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एम.ए. द्वितीय वर्ष के छात्रों ने सभी शिक्षकों और सहपाठियों का आभार व्यक्त किया। इस शानदार आयोजन ने नए छात्रों को विभाग में एक आत्मीय और सकारात्मक माहौल प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन एम. ए. अंग्रेजी विभाग के द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने किया ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के शिक्षक डा. शिव सिंह ने विद्यार्थियों को नई ऊर्जा उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एवं विभाग की उपलब्धियो के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के शिक्षक श्री पवन कुमार यादव, अंशिका अग्रवाल, गुरप्रीत कौर भाषा विभाग के शिक्षक डा. शैशव मोहन, डॉ० राका सक्सेना,डॉ. कृष्ण केतन, डॉ. राहुल पांडे और मंदारिन भाषा की शिक्षिका चियाली चेन आदि मौजूद रहे।
MJP रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में नए छात्रों के स्वागत के लिए की गई फ्रेशर्स पार्टी
