BJP भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी से लगाई गुहार, महिला और उसके साथियों पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

बरेली – बरेली में भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। वह महिला के साथ वीडियो चैटिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो काल होने के बाद भाजपा नेता ओमप्रकाश लोधी ने महिला और उसके साथियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बरेली एसएसपी से शिकायत की है।

सिकलापुर के रहने वाले ओमप्रकाश लोधी भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। इसमें वह एक महिला के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो चैट कर रहे हैं। भाजपा नेता ओमप्रकाश लोधी ने आरोप लगाया कि महिला दिल्ली की एक कंपनी से जुड़ी हुई है। सोशल मीडिया से जुड़े लोग उसके साथ हैं। उन्होंने फर्जी तरीके से एडिट कर उनका अश्लील वीडियो बनाया है। अब वह लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने बरेली एसएसपी से की है। एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो के साथ एक अन्य पोस्ट भी वायरल हो रही है। इसमें भाजपा नेता पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री योजनाओं के नाम पर महिलाओं का शोषण करने ब्लैकमेल करने और उनके साथ गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा नेता ओमप्रकाश लोधी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कंपनी उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रही है। साइबर सेल और बारादरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।