9 दिन अनशन में बैठने के बाद भी पीड़ित को न्याय दिलाने में प्रशासन नाकाम

हमीरपुर – सुमेरपुर कस्बे के स्टेशन रोड स्थित बीआर पैलेस के पास डेकोरेशन की दुकान करने वाले रावेंद्र निषाद का साझीदार 8 मार्च को दुकान का पूरा सामान भरवा कर अपने घर ले और पूरा सामान हड़प लिया! राघवेंद्र निषाद ने इस मामले की रिपोर्ट थाना सुमेरपुर में दर्ज कराई थी उसके बाद उसका द्वारा सामान वापस नहीं लौटा है इससे परेशान होकर रावेंद्र निषाद पत्नी किरन निषाद उनके दो छोटे-छोटे बच्चे परी 5 वर्ष, प्रिन्सी उम्र 2 वर्ष, राम सजीवन 70 वर्ष, भूरी 60 वर्ष आदि परिजनों के साथ 4 दिनों से कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में अनशन स्थल पर बैठा! रावेन्द्र निषाद ने बताया कि भरुआ सुमेरपुर कस्बे में 5 वर्षों से डेकोरेशन की दुकान यह हुए हैं! भरुआ सुमेरपुर कस्बा निवासी जय नामदेव से उसकी जान पहचान हुई! जान पहचान दोस्ती में बदल गई! नवंबर 2020 में जय नामदेव की दुकान में आग लग गई! उसने रावेंद्र से कहा कि उसको भी अपने दुकान में पार्टनर बना लो! रावेंद्र में उसको भी पार्टनर बना लिया 28 फरवरी 2022 को रावेद्र अपने गांव गोकुल का डेरा थाना कुरारा चला आया! तो उसके साझेदार जय नामदेव ने 8 मार्च को लोडर में सामान भरकर अपने घर लेकर रख लिया! 9 मार्च को जब रावेंद्र भरुआ सुमेरपुर लौटा और गोदाम गया! तो वहां पर दूसरे ताले लगे थे दुकान के नौकर बाहर थे नौकरों ने बताया कि रात भर में सारा सामान जय नामदेव ले गया है! रावेंद्र ने जब जय नामदेव से कहा कि मेरा सामान वापस कर दो! तो जय नामदेव ने कहा कि पहले हिसाब करो कई लोगों के सामने दुकान का हिसाब हुआ! किंतु जय नामदेव मानने को तैयार नहीं था इसके बाद रावेद्र ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई! सुमेरपुर थाने में आईपीसी की धारा 406 के तहत जय नामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ! अनशन करता का कहना है कि डेकोरेशन के काम से ही उसके परिवार का भरण पोषण चलता था! सामान ना मिलने के कारण वह कुछ भी काम नहीं कर पा रहा! और उसका परिवार दाने-दाने को मोहताज है! रावेंद्र निषाद द्वारा बताया गया कि सी ओ ऑफिस में तैनात मुंशी सत्यदीप विपक्षी से देशराज नामदेव से तालमेल रखता है! और पुलिस प्रशासन मदद भी करना चाहता है तो सत्यदेव द्वारा विपक्षी को पुलिस की गोपनीयता की जानकारी दे दी जाती है! जिससे माल की बरामदगी करने से पहले विपक्षी सक्रिय होकर फरार हो जाता है!अनशनकारी का कहना है कि यदि प्रशासन के द्वारा यहां पर न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे!कई दिनों से जय नामदेव का चाचा देशराज नामदेव अनशन स्थल पर आकर धमकी देता है और अनशन समाप्त करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए दबाव बनाता है! इसका ऑडियो उनके पास उपलब्ध है! उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अनशन स्थल पर सुरक्षा मुहैया कराई जाए व विपक्षी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए हमें न्याय दिलाया जाए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *