बरेली – प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके ईद की नमाज संपन्न हुई । प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। ईदगाह कमेटी द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था कराई गई थी जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो पाये। सभी राजनीतिक पार्टियों ने ईद के मुबारक मौके पर जनता को गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय शुक्ला, कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रेमपाल अग्रवाल ने देश के अंदर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। एक ओर सपा पार्टी का कैंप लगा जिसमें पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, महानगर सपा अध्यक्ष शमीम सुल्तानी मौजूद रहे।देश में अमन चैन आपसी भाईचारा बना रहे ।ईदगाह कमेटी प्रबंधक द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था तथा लाइट का प्रबंध कराया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से ईद के पर्व को निपटाने पर बरेली प्रशासन सरकार का लोगो ने शुक्रिया अदा किया। कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल के बाद सामूहिक ईद की नमाज अदा की गई । इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर कदीर अहमद, नदीम शमशी, वरिष्ठ समाजसेवी पाक़ीज़ा खान, अफसर खान, यामीन हुसैन ,जयसवाल पालीवाल, सिविल डिफेंस डॉक्टर असद जैदी जहीर खान उपस्थित रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
