75 वर्षीय बृद्ध महिला को चाकू से गोंद कर तथा गला दबाकर की हत्या

बिहार: वैशाली (हाजीपुर) जिले के सराय थाना क्षेत्र के अल्युमुद्दीन चक गांव में शनिवार की रात्री करीब 75 वर्षीय वृद्ध महिला को चाकू से गोदकर और गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक महिला स्व.रामजीवन साह की पत्नी लालपड़ी देवी है।मृतका घर मे अकेली रहती थी।उसके बेटा पुतोहू सभी दिल्ली रहते हैं।मृतका की छत विक्षत शरीर और कपड़ें को देखने से प्रतीत होता है कि उसको साड़ी से चौकी में बांधकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म भी किया गया है।ऐसी घटना की पुष्टी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।मृतका का एक आंख भी फोड़े हुए है।विरोध मे ग्रामीण सड़क पर टायर जलाकर महुआ-इमादपुर सड़क मार्ग को जाम किये हुए है।सराय और भगवानपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।