5 साल की मासूम से दुष्कर्म प्रकरण में कांग्रेस का पूर्व पार्षद गिरफ्तार

रुड़की/हरिद्वार- 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है पार्षद पर साक्ष्य मिटाने के आरोप है दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में करीब 20 दिन पूर्व एक युवक ने 5 साल के बच्ची से दुष्कर्म किया था मामला शुक्रवार को जब सामने आया जब बच्चे के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान की मध्यस्ता में दोनों पक्षों के बीच ना केवल समझौते के प्रयास किए गए बल्कि लिखित में समझौता तक लिखवा दिया गया था वही जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के आरोपी साउद निवासी माहिग्रांन को गिरफ्तार किया था वही देर रात साक्ष्य मिटाने के आरोप में पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान को आरोपी मानते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि पूर्व पार्षद को इस अशोभनीय घटना की पूरी जानकारी थी और उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह इसकी सूचना पुलिस को दें लेकिन इसके उलट उसने घटना को छिपाने का प्रयास किया। इस आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर ली गई है।
– रुड़की से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।