48000 मैजिक स्क्वायर लिखकर बनाया रिकॉर्ड

बागेश्वर – हरिमोहन सिंह ऐठानी पुत्र श्री गुमान सिंह ऐठानी (पूर्व अध्यापक) ग्राम ऐठान, तहसील-कपकोट जिला -बागेश्वर, उत्तराखण्ड के रहने वाले हैं।इनकी शिक्षा स्नातक है। यह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। यह लगभग हर विषय को जानते हैं लेकिन गणित में इनको ज्यादा लगाव रहा है। और संगीत के प्रति भी इनकी काफी रूचि है। इनका खोजी प्रतिभा का व्यक्तित्व रहा है, विशेष तौर पर गणित में यह अपने प्रतिभा से सामान्य , कठिन और अनसुलझी प्रमेय और तथ्यों को हल करने के शौकींन हैं। संख्या सिंद्धांत पर ज्यादा रूचि है। एलिमेंट्री स्तर से कई सूत्र भी निकाल चुके हैं। विशेष तौर पर इन्होंने पायथागोरस, अभाज्य संख्या, कई अन्य तथ्य और मैथ रीजनिंग में इन्होंने कुछ सूत्र और ट्रिक खोजे हैं। भारत के महान गणितज्ञ श्री रामानुजन को यह अपना आदर्श मानते हैं l इन्होंने 1260 घंटे में लगभग 450 चार्ट पेपर्स में बिना कैल्कुलेटिंग डिवाइस के अलग अलग श्रेणी के 48000 मैजिक स्क्वायर लिखे थे। जिसकी एक 13 किलोग्राम की किताब बनाई। अब तक इनको कई वर्ल्ड / नेशनल रिकॉर्ड और अवार्ड मिल चुके हैं। जिसमे लिम्का, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड और अन्य रिकार्ड्स हैं।अभी वर्तमान मे कई गणितीय सिद्धान्तों, तथ्यों और अनसुलझे तथ्यों पर अध्ययन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।