47 वी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगितामें आजमगढ़ के अभिमन्यु यादव 61 kg में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

आजमगढ़- 11 से 14 जुलाई 2019 तक इस्तांबुल( तुर्की )में आयोजित 47 वी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ के अभिमन्यु यादव 61 kg में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे भारतीय कुश्ती संघ ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अभिमन्यु यादव का चयन किया है। अभिमन्यु यादव ग्राम मोजरापुर जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं इससे पहले भी इन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुके हैं।इनकी इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि श्री विजय शंकर यादव के मार्गदर्शन में जनपद आजमगढ़ के पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं एवं जनपद के पहलवानों में हर्ष एवं उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि पर श्री प्रेम कुमार मिश्रा (सचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ), श्री सुरेश उपाध्याय (उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ) , श्री राज नारायण पटेल (उप क्रीड़ा अधिकारी) शंभू नाथ यादव (पूर्व ब्लाक प्रमुख ), आनंद देव उपाध्याय उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ) निसार अहमद, रामचंद्र यादव ,प्रभु नाथ उपाध्याय, कोमल पहलवान अवधेश यादव ,राजबली यादव राधा मोहन गोयल ,अमेरिका पहलवान ,जगदीश यादव, श्रवण कुमार सिंह, शिवजतन यादव , प्रवीण कुमार यादव ,प्रेमचंद यादव ,राम शब्द यादव, योगेंदर यादव, युगांत उपाध्याय लल्लन यादव ,दीपक पांडे आदी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।