40 मिनट बरेली मे रुकी राज्यपाल, अफसरों से जाना बरेली का हाल, किया स्वागत

बरेली। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार की सुबह 9:22 बजे बरेली पुलिस लाइन पर उतरा। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, आईजी रमित शर्मा, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, सीडीओ जग प्रवेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया समेत अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को पुलिस लाइन मे 40 मिनट रुकी। पुलिस लाइन सभागार मे राज्यपाल ने अधिकारियों से बरेली का हाल जाना। अफसरों के स्वागत सत्कार की राज्यपाल ने तारीफ की। राज्यपाल को ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। राज्यपाल का हेलीकाप्टर शुक्रवार की सुबह फ्यूल लेने के लिए 12 मिनट देर से 9:22 बजे पहुंचा। ग्रांउड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जब तक हेलीकाप्टर में फ्यूल डाला गया राज्यपाल ने सभागार में अधिकारियों के साथ वार्ता की। 9:42 पर राज्यपाल ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गई। ग्रेटर नोएडा से लौटते वक्त दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन पहुंची। हेलीकाप्टर मे फ्यूल डाला गया। 2:20 बजे राज्यपाल लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आपको बता दें कि राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पुलिस लाइन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस लाइन मे बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। सिर्फ अधिकारियों को जाने की अनुमति दी गई थी। सर्किट हाउस को राज्यपाल के लिए रिजर्व रखा गया था। हालांकि, राज्यपाल सर्किट हाउस नही गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।