Breaking News

300 बेड अस्पताल मे एडी हेल्थ करती रही इंतजार नही पहुंचे डॉक्टर, मांगा जवाब

बरेली। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. साधना अग्रवाल ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे 300 बेड अस्पताल पहुंच गई लेकिन इस दौरान ओपीडी मे डॉक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद नही था। आधे घंटे इंतजार करने के बाद डॉक्टर और स्टाफ के आने का सिलसिला आरंभ हुआ। इस पर एडी हेल्थ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमएस से जवाब मांगा है। 300 बेड अस्पताल मे मरीज आए दिन इलाज के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी में डॉक्टर और स्टाफ न तो समय से पहुंचते हैं और बीच-बीच में भी गायब हो जाते हैं। इस बारे में लगातार शिकायत होने के बावजूद कोई सुधार नही होता दिख रहा है। एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल ने शुक्रवार को औचक 300 बेड अस्पताल की ओपीडी का औचक निरीक्षण कर लिया। एडी हेल्थ सुबह आठ बजे अस्पताल की ओपीडी मे पहुंच गई। मरीज पर्चा बनवाकर इलाज के लिए डॉक्टरों और स्टाफ के आने का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध ने एडी हेल्थ डा. साधना अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी आरंभ होने का समय सुबह 8 बजे का है। हालांकि कुछ स्टाफ मौजूद था लेकिन डॉक्टर समेत तमाम स्टाफ सुबह साढ़े आठ बजे तक पहुंचा था। इस लापरवाही पर 300 बेड अस्पताल के सीएमएस से जवाब मांगा गया है। वही मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *