27 विभागों ने 36 लाख पौधे रोपकर किया धरा का श्रृंगार

बरेली। पौधरोपण महाअभियान में इस बार एक पेड़ भी के नाम के अंतर्गत पौधरोपित किए गए। वन विभान की ओर मुख्य कार्यक्रम बड़ा बाईपास नई दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से पौधरोपण अभियान के लिए नामित किये गए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवले का पौध रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य के साथ डीएम अविनाश सिंह, मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, डीएफओ दीक्षा भंडारी, रेंजर वैभव चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पौधरोपित किया। डीएफओ ने सभी को पौधों को संरक्षित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बच्चों ने नुक्कड नाटक का माध्यम से पौधों की उपयोगिता भी बताई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन करके हुआ। वहीं सेना के जवानों व उनके बैंड की प्रस्तुति ने अलग माहौल बनाया। वही सीडीओ देवयानी यादव ने विकास खंड भोजीपुरा की ग्राम पंचायत खितौसा मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित ओवर हेड टंकी के निकट मियावाकी पद्धति से 1000 लोगों के द्वारा 1000 पौधों का रोपण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आयोजित जनसभा में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता का संदेश देते एक वृक्ष लगाये जाने की अपील की गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *